AVNL Recruitment: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1213 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई तय की गई है।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1213 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 1005 पद जूनियर टेक्नीशियन के लिए निकाले गए हैं। इसके अलावा 208 पद जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, वरिष्ठ प्रबंधक, सलाहकार और अतिरिक्त महाप्रबंधक जैसी कार्यकारी श्रेणी के पदों के लिए हैं।
कहां होगी पोस्टिंग
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति AVNL की विभिन्न इकाइयों में होगी। इनमें चेन्नई के अवाडी स्थित HVF, जबलपुर की OFMK, मेडक की MTPF, अंबरनाथ की EFA समेत देश के अन्य केंद्र शामिल हैं। सभी नियुक्तियां फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के आधार पर की जाएंगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए, तो जूनियर टेक्नीशियन से लेकर डिप्टी मैनेजर तक के पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि वरिष्ठ प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक और सलाहकार पदों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले AVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।