Skin Care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण का सबसे बुरा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। बाजार में मौजूद केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप रसोई में मौजूद शहद (Honey) का इस्तेमाल करें, तो यह आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्किन पर शहद का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। आइए जानते हैं स्किन के लिए शहद के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पिंपल्स की समस्या होती है दूर
पिंपल्स की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप शहद का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
नेचुरल मॉइस्चराइजर
शहद एक बेहतरीन 'ह्यूमेक्टेंट' है, जो हवा से नमी खींचकर आपकी त्वचा में लॉक कर देता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो शहद लगाने से वह अंदर से हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनी रहती है।
घाव भरने में फायदेमंद
घाव लगने पर शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होता है, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: लंबे और घने बालों का सबसे सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा! जानें इस्तेमाल का तरीका
एंटी-एजिंग गुण
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां नजर आती है।
सोरायसिस और एक्जिमा में फायदेमंद
सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन संबंधी समस्या होने पर शहद का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है।