Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर दिख रहा है। कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ना और सफेद होना शुरू हो जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा जादुई नुस्खा मौजूद है, जो बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के आपके बालों की कायापलट कर सकता है? हम बात कर रहे हैं प्याज के रस की, जी हां अगर आप प्याज के रस को बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं बालों के लिए प्याज के रस के क्या-क्या फायदे होते हैं।
बालों का झड़ना कम करे
प्याज के रस में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो स्कैल्प को पोषण देता है और बालों के टूटने व झड़ने को कम करने में मदद करता है।
बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाना चाहिए, फिर थोड़ी देर बाद बालों को शैंपू से धो लें।
डैंड्रफ से बचाव
डैंड्रफ की समस्या होने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और बालों में खुजली भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप बालों में प्याज का रस लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को लगाने के लिए प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाना चाहिए। फिर कुछ देर बाद शैम्पू से बालों को धो लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आपने खाई है नींबू के छिलके की चटनी? जानें इसके 5 जादुई लाभ
बालों को चमकदार बनाए
बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं।
बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को लगाने के लिए प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करनी चाहिए। फिर शैंपू से बालों को धो लेना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे
प्याज का रस स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर बालों को बढ़ने में मदद करता है। साथ ही यह स्कैल्प और बालों से संबंधित परेशानियों को भी दूर करने में मददगार होता है।
बालों में लगाने का तरीका- प्याज के रस को कॉटन की मदद से बालों में लगाना चाहिए। फिर हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करनी चाहिए, इसके 15 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए।