Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, लिवर खाने को पचाने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और खून को साफ रखने में मदद कर सकता है। जब हमारा लिवर ठीक तरह से काम करता है, तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। एक रिसर्च में सामने आया है कि फैटी लिवर सिर्फ मोटापा, लाइफस्टाइल या शराब की वजह से नहीं होता है, बल्कि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी फैटी लिवर की समस्या जन्म लेती है।
क्या कहती है रिसर्च
आपको बता दें कि डॉक्टर्स ने फैटी लिवर के पीछे काफी चौंकाने वाली वजह बताई है। डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के करण व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार हो सकता है। जी हां International Journal of Basic & Clinical Pharmacology की एक स्टडी में ये सामने आया कि NAFLD मरीजों में बी12 का लेवल सामान्य लोगों की तुलना में काफी कम है। साथ ही इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि भारत में बी 12 की कमी काफी ज्यादा लोगों में पाई जाती है। फैटी लिवर की समस्या महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है। रिसर्चर्स मानते हैं कि शुरुआती चरण में बी12 की कमी को पूरा करने से लिवर के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। लिवर को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Tongue Colour Symptoms: जीभ देखकर पता चल जाएगी बीमारी, जानें किस रंग की जुबान का क्या होता है मतलब
क्यों जरूरी है विटामिन बी 12
आपको बता दें कि लिवर के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी 12 जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन बी 12 लिवर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, फैटी लिवर की समस्याओं से बचाव करने, लिवर के एंजाइम्स को बढ़ावा देने और लिवर का डैमेज होने से बचाव करने में मदद करता है। ऐसे में हेल्दी लिवर के लिए विटामिन-बी12 से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। शरीर में विटामिन-बी12 की मात्रा के पर्याप्त होने पर मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
विटामिन बी12 कमी के लक्षण
थकान और कमजोरी
चक्कर आना
सिरदर्द
जीभ में सूजन और छाले
हाथों-पैरों में झनझनाहट
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
सांस फूलना
फैटी लिवर के लक्षण
पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द
मतली या उल्टी
वजन कम होना
थकान
पीलिया
स्किन संबंधी समस्या
पेट में सूजन
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं
दूध, दही, पनीर
अंडे
अंकुरित दालें
मछली
सोया या बादाम का दूध पिएं