Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। यह फैसला शिकायतों और रिपोर्ट की जांच के बाद लिया गया है।
दो विधानसभा क्षेत्रों के बूथ शामिल
जानकारी के मुताबिक, मगराहाट पश्चिम सीट के 11 बूथ और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथों पर री-पोलिंग होगी। आयोग का कहना है कि मतदान के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है, ताकि चुनाव निष्पक्ष रहे।
अन्य सीटों पर भी नजर
चुनाव आयोग की नजर फाल्टा विधानसभा क्षेत्र की शिकायतों पर भी है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कुछ और बूथों पर दोबारा मतदान की संभावना जताई जा रही है। आयोग लगातार जिलों से आ रही रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है।
यह भी देखेंःED big disclosure: ED का बड़ा खुलासा, एक साल में 81 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति अटैच
EVM में छेड़छाड़ के आरोप
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि EVM के बटन पर उनके चुनाव चिन्ह के साथ छेड़छाड़ की गई। शिकायत के बाद आयोग ने जांच की और कुछ मामलों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोबारा मतदान का फैसला लिया।
TMC ने आरोपों को किया खारिज
वहीं टीएमसी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा हार के डर से इस तरह के आरोप लगा रही है और चुनाव प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।