Audi New Launch: ऑडी इंडिया ने अपनी प्रीमियम परफॉरमेंस SUV, Audi SQ8 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी कंपनी के लाइनअप में स्टैंडर्ड Q8 और हाई-परफॉरमेंस RS Q8 के बीच के अंतर को कम करती है। यह कार लग्जरी और स्पीड का बेहतरीन मिसाल है। इस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी। आइए जानते हैं इस कार को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि Audi India ने आज अपनी कार परफॉर्मेंस SUV Audi Q8 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 1,77,72, 000 की Introductory एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी बुकिंग ₹5 लाख की टोकन राशि के साथ पहले ही शुरू हो चुकी थी। भारत में Audi SQ8 का सीधा मुकाबला Mercedes-Benz GLE 53 AMG Coupe और Porsche Cayenne GTS जैसी धाकड़ गाड़ियों से होगा।
दमदार इंजन
इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 500 bhp की पावर और 770 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह SUV मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित) है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑडी का सिग्नेचर 'क्वाट्रो' (Quattro) ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Renault New Launch: नई Renault Duster भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
एक्सटीरियर और डिजाइन
डिजाइन के मामले में यह स्टैंडर्ड Q8 से अधिक स्पोर्टी और आक्रामक दिखती है। इसमें सामने की तरफ सिंगल-फ्रेम ग्रिल पर मैट सिल्वर फिनिश दिया गया है। HD मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स और लेजर लाइट तकनीक दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स लगाए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिए इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, और लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, कैबिन के अंदर ऑडी ने लग्जरी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल दिया है। इसमें दो 12.3-इंच की टचस्क्रीन (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले)दिया गया है। साथ ही 17-स्पीकर वाला Bang & Olufsen 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया है।