Renault New Launch: भारत में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से आज औपचारिक तौर पर नई एसयूवी Renault Duster को लॉन्च कर दिया गया है। नई जनरेशन की डस्टर को आधुनिक फीचर्स, मस्कुलर डिजाइन और नए इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। तो आइए जानते है इस एसयूवी को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
नई एसयूवी Renault Duster की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये रखी गई है, जो R-Pass (प्री-बुकिंग) वाले ग्राहकों के लिए स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर है। सामान्य ग्राहकों के लिए बेस प्राइस 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 18.49 लाख रुपये तक जाती है। ये Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
यह भी पढ़ें: Ducati New Launch: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी की धाकड़ बाइक, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
कितना दमदार इंजन
Renault Duster तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके सबसे प्रीमीयम मॉडल में 1.8 लीटर का चार सिलेंडर डायरेक्टर-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है जो 2 इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर ई-टेक हाइब्रिड सिस्टम बनाता है। इसके अलावा 1.3 लीटर का Turbo Petrol Engine का भी ऑप्शन है जिसे 6 स्पीड मैनुअल या डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। बेस मॉडल में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Renault Duster में Level-2 ADAS (17 फीचर्स जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट), 360-डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, मल्टी-ड्राइव मोड्स इसे खास बनाते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर्स और डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं।