
BFUHS Vacancy 2025: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 174 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 174 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 41 पद प्रोफेसर के लिए, 27 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 106 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आरक्षित किए गए हैं। ये सभी पद मेडिकल और हेल्थ साइंस के विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी और पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: CWC Recruitment 2025: सेंट्रल वेयरहाउंसिंग कॉर्पोरेशन में 22 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।