
हर किसी को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती हैं. लोग साल दर साल उनकी राशि के अनुसार क्या घटित होने वाला है या हो सकता है ये जानने की इच्छा रखते हैं. इसके साथ ही देश में आगे चलकर क्या होने वाले है कुछ लोगों को इसको लेकर भी काफी जिज्ञासा होती है. वैज्ञानिक जहां तकनीक और शोध के जरिए भविष्य को समझने की कोशिश करते रहते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हुए हैं. इन्हीं में एक नाम है बुल्गारिया की रहस्यवादी बाबा वेंगा, जिन्हें "बाल्कन की नास्त्रेदमस" भी कहा जाता है. उनकी कही कई बातें सच साबित होने की वजह से लोग आज भी उनकी भविष्यवाणियों को काफी गंभीरता से लेते हैं.
2088 में धरती पर फैलेगा अज्ञात वायरस
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2088 में धरती पर एक अज्ञात वायरस फैल जाएगा, जिसका असर बेहद खतरनाक होगा. ये ऐसा वायरस होगा जो कि इंसानों को तेजी से बूढ़ा कर देगा. यानी लोग अपनी युवा अवस्था में ही वृद्धावस्था की ओर बढ़ जाएंगे और जीवन की अवधि कम होती चली जाएगी. आज जब दुनिया जलवायु परिवर्तन, बायोलॉजिकल युद्ध और प्रयोगशाला में बनाए जा रहे वायरस से जूझ रही है, तो उनकी यह भविष्यवाणी और भी भयावह लगने लगती है.
कौन थीं बाबा वेंगा?
नॉर्थ मैसेडोनिया में बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था. उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था. बताया जाता है कि 12 साल की उम्र में एक बवंडर की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई. 30 साल की उम्र से पहले ही उन्होंने भविष्यवाणी और लोगों का इलाज करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ी कि बुल्गारिया के राजा बोरिस तृतीय और सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव जैसे बड़े नेता भी उनसे सलाह लेने पहुंचे थे. साल 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी कही हुई बातें आज भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें : फिर बने Jadeja टीम इंडिया के 'संकटमोचक', चौके-छक्कों से मचा दिया धमाल, खेली ऐतिहासिक पारी !
सच साबित हुईं कई भविष्यवाणियां
वहीं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जाता है. इनमें अमेरिका में 2001 का आतंकी हमला, सोवियत संघ का टूटना और 2022 में इंग्लैंड में आई भीषण बाढ़ शामिल हैं. इन सबके बीच 1990 के दशक में सोवियत संघ का बिखराव भी उनकी कही हुई बातों से मेल खाता है. ऐसे उदाहरणों के कारण उनकी कही हर बात लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर देती है और लोग उनकी भविष्यवाणियों पर गहरी निगाहें रखते हैं.
क्या होगा इंसानों का असली भविष्य?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चाहे कितनी भी रहस्यमयी क्यों न हों, लेकिन असली भविष्य विज्ञान और तकनीक ही तय करेंगे. आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी इंसानों की उम्र और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही वायरस, जलवायु परिवर्तन और युद्ध जैसी चुनौतियां इंसान के अस्तित्व को खतरे में भी डाल सकती हैं
भले ही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो या ना हो लेकिन यह तो निश्चित है कि लोगों को अपने स्वास्थ्य, विज्ञान और पर्यावरण के प्रति सतर्क रहना ही होगा.