Bangladesh dhaka plane:बांग्लादेश की राजधानी ढाका के दियाबारी इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दोपहर करीब 1:30 बजे बांग्लादेश वायुसेना का एक एफ-7 ट्रेनर विमान क्रैश होकर माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरी कैंपस में गिर पड़ा. हादसे के समय कॉलेज परिसर में पढ़ाई चल रही थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात ये रही कि विमान स्कूल की इमारत से थोड़ा दूर गिरा, जिससे किसी छात्र या शिक्षक को चोट नहीं आई. हादसे की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं.
4000 छात्रों वाला आधुनिक कॉलेज
जिस कॉलेज में विमान गिरा, उसका नाम माइलस्टोन कॉलेज है. यह संस्थान बांग्लादेश सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है और एक शासक मंडल के तहत संचालित होता है. यहां किंडरगार्टन से लेकर माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा दी जाती है. कॉलेज में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं—जैसे विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, मल्टीमीडिया कक्षाएं और कई सह-शैक्षणिक क्लब। फोटोग्राफी क्लब, भाषा क्लब, खेलकूद और स्काउट जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को हर दिशा में विकसित करने का प्रयास किया जाता है.
यह भी पढ़ेंःTemples of social justice: मंदिरों का धन और सामाजिक न्याय का मॉडल: एक नई बहस
अनुभवी शिक्षकों की टीम कर रही है मार्गदर्शन
माइलस्टोन कॉलेज की खास बात यह भी है कि यहां शिक्षकों की एक अनुभवी टीम पढ़ाई करवाती है. मौजूदा सत्र में इस संस्थान में करीब 4000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और 268 शिक्षक कार्यरत हैं. इस कॉलेज से पहला बैच वर्ष 2007 में परीक्षा में शामिल हुआ था. यहां बांग्लादेश सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल के अलावा दो सेवानिवृत्त मेजर और तीन प्रोफेसर भी शिक्षण कार्य से जुड़े हैं. ये सभी प्रधानाचार्य की देखरेख में संस्थान को एक अनुशासित वातावरण में संचालित करते हैं. हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से कॉलेज में कुछ समय के लिए कक्षाएं रोक दी गईं, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही पुनः संचालन शुरू कर दिया गया.