Bank Jobs: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत विभिन्न ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 419 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट 1 (MSME रिलेशनशिप) के 14, डिप्टी मैनेजर (MSME रिलेशनशिप) के 62, असिस्टेंट मैनेजर (MSME सेल्स) के 177, सीनियर मैनेजर MSME (रिलेशनशिप) के 113, सीनियर मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) के 19, मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) के 34 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी /महिला/एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन देना होगा।