Ministry of AYUSH Jobs: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई यानी CPMU में कुल 20 रिक्त पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक या ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से एक माह निर्धारित की गई है।
इस पते पर भेजना होगा आवेदन
आपको बता दें कि उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल के जरिए भी [email protected] पर भेज सकते हैं। वहीं, इसके अलावा आवेदन डाक द्वारा उप निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुष मंत्रालय, कमरा नंबर 402-बी, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली–110023 के पते पर भी भेजा जा सकता है। आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि से पहले ही भेजे गए आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
अलग-अलग पद के लिए निर्धारित योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और अनुभव तय किए गए हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक के एक पद के लिए पीजी डिप्लोमा या एमबीए की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास सरकारी क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव होना चाहिए। सीनियर कंसल्टेंट के दो पदों के लिए आयुष स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सात साल का अनुभव मांगा गया है।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Result: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
शैक्षणिक योग्यता
वहीं, अकाउंट मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए फाइनेंस, एम.कॉम, सीए या आईसीडब्ल्यूए इंटर की योग्यता मांगी गई है। वहीं डेटा सहायक के तीन पदों के लिए एमबीए आईटी, एमसीए, एमएससी आईटी या बीसीए की डिग्री के साथ डेटा या आईटी क्षेत्र में तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।
किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात की जाए तो, इन पदों पर आवेदन करने के लिए वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक को 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। जन स्वास्थ्य डोमेन विशेषज्ञ को 75 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट को 65 हजार रुपये और जूनियर कंसल्टेंट को 60 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। वित्त प्रबंधक को भी 60 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि अकाउंट मैनेजर के लिए 50 हजार रुपये और डेटा सहायक के लिए 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तय किया गया है।