
वैसे तो बरेली का झुमका पूरे देश में फेमस है,लेकिन इन दिनों यहां पर योगी बाबा के बुलडोजर ने इसे चर्चा में ला दिया है, क्योंकि शहर बरेली में एक बार फिर बुलडोजर की गूंज ने बवालियों की नींद उड़ा दी है. प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के रजा पैलेस पर बुलडोजर चलाया. ये वही बारातघर है, जो शहर के जखीरा मोहल्ले में बना हुआ था और पिछले कई दिनों से चर्चा में था. शनिवार सुबह जैसे ही बरेली विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम पहुंची, चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया. इलाके में भारी फोर्स की तैनाती के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई, और कुछ ही घंटों में रजा पैलेस मलबे के ढेर में तब्दील हो गया.
मौलाना तौकीर रजा का खास था डॉ. नफीस
डॉ. नफीस सिर्फ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि मौलाना तौकीर रजा का बेहद करीबी माना जाता था. हाल ही में हुए बरेली बवाल के बाद पुलिस ने उसे मुख्य साजिशकर्ता बताया था. आरोप है कि नफीस ने ही लोगों को भड़काया, जिसके चलते हालात बिगड़े और भीड़ ने बवाल मचाया. यही नहीं, उस पर एक इंस्पेक्टर को धमकाने का भी आरोप है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नफीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही उसके बेटे को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है.
रजा पैलेस ही नहीं, अब दुकानें भी होंगी सील!
बरेली विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम यहीं नहीं रुकी. प्रशासन ने बताया कि चार अवैध दुकानों को भी जल्द सील किया जाएगा, जो नोमेला मस्जिद के पास बनाई गई थीं. ये दुकानें भी डॉ. नफीस से जुड़ी बताई जा रही हैं. इससे पहले, इसी हफ्ते प्रशासन ने सपा पार्षद और मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार उमान रजा की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया था. उसका गैराज तोड़ा गया और दो दुकानें सील की गईं.
इसे भी पढ़ें : ... तो क्या खत्म हो गया Mohammed Shami का करियर, क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, कौन बाहर-कौन अंदर, सब जानें
‘बवालियों’ की बढ़ी टेंशन, बरेली बना मिसाल!
इस एक्शन के बाद से बरेली के बवालियों में खौफ का माहौल है. प्रशासन ने एक-एक कर मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिले में अब तक दर्जनों अवैध निर्माण चिन्हित किए जा चुके हैं. अधिकारी कहते हैं किबरेली में कानून का राज कायम रहेगा, चाहे आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो. इस बुलडोजर कार्रवाई ने न सिर्फ डॉ. नफीस की इमारत गिराई है, बल्कि कई बवालियों के हौसले भी ढहा दिए हैं.