Skin Tips: स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी होता है। त्वचा की देखभाल करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल करने के लिए अगर आप फिटकरी और गुलाब जल का उपयोग करते हैं, तो यह बेहद गुणकारी होते हैं। जी हां फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा पर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं फिटकरी और गुलाब जल चेहर पर लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
अनचाहे बालों की ग्रोथ कम करना
नियमित रूप से इस मिश्रण का उपयोग चेहरे के अनचाहे बालों की जड़ों को कमजोर करने में सहायक माना जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है।
पिंपल्स से छुटकारा
पिंपल्स की समस्या एक आम समस्या है, पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण चेहरे पर लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
ऑयली स्किन में फायदेमंद
ऑयली स्किन वालों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर आप त्वचा पर फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाता है।
यह भी पढ़ें: Benefits Of Banana Peel: केला खाकर छिलका फेंकने की न करें गलती, स्किन और बालों के लिए है किसी वरदान से कम नहीं
त्वचा की रंगत में होता है सुधार
सनबर्न और दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में भी फिटकरी और गुलाब का मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है। फिटकरी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और त्वचा कोमल बनती है।
बढ़ती उम्र के लक्षण को करे कम
बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए फिटकरी और गुलाब जल के मिश्रण का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके उपयोग से त्वचा टाइट बनी रहती है।