.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D803b4c38-84a0-4718-9e28-3b715b54d368&w=3840&q=75)
Bhabhi Dancing Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन हाल ही में दो भाभियों का जबरदस्त डांस वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. यह वीडियो 1991 में आई फिल्म 'हम' के सुपरहिट गाने कागज़ कलम दवात ला पर शूट किया गया है. वीडियो में दोनों भाभियां ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें एक ने नीली साड़ी तो दूसरी ने क्रीम शेड की साड़ी पहनी है. उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर यूजर्स लगातार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.
शानदार मूव्स और परफेक्ट तालमेल
वीडियो में भाभियों की परफॉर्मेंस किसी स्टेज शो से कम नहीं लग रही। उनके मूव्स और तालमेल ने लोगों का दिल जीत लिया है. दोनों महिलाओं ने जिस आत्मविश्वास और जोश से डांस किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे प्रोफेशनल डांसर्स को भी मात दे सकती हैं. लोगों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी है और लगातार वीडियो को शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ेंःUP Police Alerting People: दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस का मीम स्टाइल अलर्ट सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल हो रहा वीडियो, मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @sumankumari_143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे 5000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं, "भाभियां हो तो ऐसी" और "सुबह-सुबह सुकून मिल गया।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक सकारात्मक और खुशी से भरा माहौल पैदा कर रहा है, जहां लोग घरेलू प्रतिभाओं को खुलकर सराह रहे हैं,