
UP Police Alerting People:आजकल साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में लगे हैं. ऐसे में आम जनता को सतर्क करना और जागरूक बनाना पुलिस का फर्ज होता है, जिसे यूपी पुलिस बखूबी निभा रही है. पुलिस विभाग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और ट्रेंडिंग टॉपिक्स के सहारे लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक कर रही है. हाल ही में एक वायरल मीम ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा, जिसमें फिल्म 'सैयारा' को जोड़कर एक शानदार संदेश दिया गया है.
मीम के जरिए लोगों को किया गया अलर्ट
दरअसल, फिल्म 'सैयारा' की लोकप्रियता को देखते हुए यूपी पुलिस ने एक मजेदार और शिक्षाप्रद मीम पोस्ट किया। इस मीम में एक तरफ एक लड़की और दूसरी ओर एक साइबर ठग को दिखाया गया है, साथ ही लिखा गया – "कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग न निकल जाए, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी." कैप्शन में लिखा गया – "सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा. दिल दें, OTP नहीं!" ये पोस्ट एक्स (Twitter) हैंडल पर शेयर होते ही वायरल हो गया और 3 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं.
लोगों ने भी दिए मजेदार रिएक्शन
पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा, “दोनों खाली हैं, चिंता न करें।” वहीं एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया, “अनजान को न दिल दें और न ही OTP।” लोगों ने यूपी पुलिस की इस अनोखी जागरूकता शैली की सराहना की। जाहिर है कि मीम्स और ट्रेंडिंग टॉपिक्स का इस्तेमाल कर के यूपी पुलिस ने जनता तक साइबर सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया है.
‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’
— UP POLICE (@Uppolice) July 22, 2025
‘सैयारा’ देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं…
लेकिन असली बेहोशी तब होगी,
जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा —
और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा।
❤️ दिल दें, OTP नहीं।#SaiyaaraSeSavdhaan#CyberSafeRaho #ThinkBeforeYouClick… pic.twitter.com/ewUqz0jiO2