BDL Apprentice Vacancy: भारत डायरनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिस्ट, वेल्डर समेत विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 150 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 156 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें फिटर के सबसे ज्यादा 70 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 30, टर्नर और इंजीनियर के 15-15, इलेक्ट्रीशियन के 10, मैकेनिक डीजल और मैकेनिक आर एंड एसी के 5-5, वेल्डर के 4 और मशीनिस्ट ग्राइंडर के सिर्फ 2 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: CGPSC PCS Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु-सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 08 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या SSC पास होना जरूरी है। उसके बाद जिस ट्रेड में अप्लाई कर रहे हो उसी ट्रेड में ITI पूरा होना चाहिए। आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट, ITI की मार्कशीट और अगर रिजर्वेशन ले रहे हो तो जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना पड़ेगा।