CGPSC PCS Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से ऑफिशियली स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 200 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 30 दिसंबर तय की गई है।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आयोग ने भर्ती विज्ञापन के साथ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। मेंस परीक्षा 16, 17, 18, और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: RITES Jobs 2025: राइट्स में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 238 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राज्य सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क भरनी होगी। जबकि छत्तीसगढ़ के अनारक्षित, एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।