Bharat Taxi: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज से नई सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी की शुरुआत होने जा रही है। भारत टैक्सी ने अपनी प्राइज लिस्ट जारी कर दी है। यह कैब सर्विस सरकार समर्थित कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म द्वारा शुरू की गई है। इसका मकसद आम लोगों को किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद टैक्सी सेवा देना है। भारत टैक्सी निजी कैब कंपनियों को कड़ी चुनौती दे सकता है।
56,000 से अधिक ड्राइवरों ने किया रजिस्ट्रर
आपको बता दें कि दिल्ली और गुजरात में कार, ऑटो और बाइक तीनों कैटेगरी मिलाकर 56,000 से अधिक ड्राइवर प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर हो चुके हैं। अभी इस सर्विस को पूरे देश में लागू नहीं किया गया है, ये सेवा आज से आधिकारिक तौर पर दिल्ली में शुरू की जा रही है। भारत टैक्सी की बुकिंग सरकारी भारत टैक्सी मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती है। इसके लिए आपको इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी राइड का लाभ उठा सकते हैं।
ऑटो, कार और बाइक तीनों की सुविधा मिलेगी
बता दें कि भारत टैक्सी ऐप पर यात्रियों को ऑटो, कार और बाइक तीनों की सुविधा मिलेगी। ग्राहत अपने बजट और जरूरत के अनुसार कार, ऑटो और बाइक राइड का चुनाव कर सकते हैं। इस ऐप में आप पहले ही किराया देख सकते हैं। भारत टैक्सी में फिक्स्ड फेयर यानि तय किराया होगा। वहीं प्लेटफॉर्म का दावा है कि पिक-अप का समय बहुत कम होगा और कुछ ही मिनटों में कैब आप तक पहुंच जाएगी।
किराये की दरें कुछ इस प्रकार हैं-
पहले 4 किलोमीटर के लिए: 30 ₹
4 से 12 किलोमीटर की दूरी के लिए: 23 ₹ प्रति किलोमीटर
लंबी दूरी के सफर के लिए: 18 ₹ प्रति किलोमीटर
यह भी पढ़ें: Rolls Royce: अमेरिका-जर्मनी के बाद भारत बनेगा Rolls Royce का तीसरा होम मार्केट, बड़े निवेश की तैयारी
ड्राइवरों को मिलेगा लाभ
टैक्सी कोऑपरेटिव का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को ग्राहकों से मिले भुगतान का 80 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा मिलेगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और वे बिना दबाव के बेहतर सेवा दे सकेंगे।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
भारत टैक्सी न कि सिर्फ ड्राइवरों को सुविधा मिलेगी बल्कि इससे यात्रियों को भी काफी लाभ मिलेगा। इस ऐप में पारदर्शी किराया प्रणाली, लाइव वाहन ट्रैकिंग, बहुभाषी सपोर्ट, 24×7 ग्राहक सहायता, कैशलेस/कैश पेमेंट विकल्प, सुरक्षित यात्रा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ टाई-अप शामिल है। भारत टैक्सी एप के जरिए देशभर में दो पहिया वाहन, थ्री व्हीलर और कारों को बुक किया जा सकेगा।