Bhooth Bangla Box Office Collection: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 14 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने अपने शुरुआती दिनों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म ने दसवें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन
दूसरे संडे को 'भूत बंगला' की कमाई में शनिवार से ज्यादा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में करीब 3 करोड़ रुपये कमाए। एक तरफ फिल्म ने इंडिया में नेट कलेक्शन 113.40 करोड़ कर लिया है, जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कारोबार 44.50 करोड़ के करीब हो गया है।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 179.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 134.98 करोड़ रुपये है। इस बात में कोई शक नहीं है कि कॉमेडी-हॉरर दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla BO Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 'भूत बंगला' ने मचाया तूफान, 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री!
डे वाइज कलेक्शन
बता दें कि इस फिल्म ने अपने प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही, पांचवें दिन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये, छठे दिन की कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही, सातवें दिन 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, आठवें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया, नौवें दिन 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया और दसवें दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ कमाए।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में अक्षय के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता असरानी (आखिरी फिल्म), तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 44 मिनट (164 मिनट) है। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है और निर्माता एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) और अक्षय कुमार (केप ऑफ गुड फिल्म्स)ने किया है।