Bhooth Bangla BO Day 9: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद पर्दे पर वापसी करने वाली इस जोड़ी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
9वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को 9,266 शोज मिले. वहीं 22 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। लेकिन अभी तक ऑफिशियली तौर पर 9वें दिन के कलेक्शन के आंकडे़ सामने नहीं आए हैं। अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.90 करोड़ हो गया है।
डे वाइज कलेक्शन
बता दें कि इस फिल्म ने अपने प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही, पांचवें दिन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये, छठे दिन की कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही, सातवें दिन 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, आठवें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 161.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 41.50 करोड़ का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla BO Day 7: 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 44 मिनट (164 मिनट) है। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है और निर्माता एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) और अक्षय कुमार (केप ऑफ गुड फिल्म्स)ने किया है।
फिल्म की कहानी
बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार लंदन से इंडिया अपने गांव आते हैं। यहां वो अपने पुश्तैनी बंगले पर अपनी बहन की शादी का प्लान करते हैं। इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक ट्विस्ट आते हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की त्रिमूर्ति को लंबे समय बाद एक साथ देखना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है। प्रियदर्शन ने डराने के साथ-साथ हंसाने का जो तड़का लगाया है, वह फैमिली ऑडियंस को थिएटर तक खींच रहा है।