Bhooth Bangla BO Day 7: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर दिया है। फिल्म 'भूत बंगला' ने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हालांकि सातवें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। चलिए यहां जानते हैं 'भूत बंगला' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है?
सातवें दिन का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन (गुरुवार) फिल्म की कमाई में करीब 16% की मंदी दर्ज की गई। फिल्म ने सातवें दिन भारत में लगभग ₹5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वीकडेज होने के कारण यह गिरावट स्वाभाविक मानी जा रही है, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई।
डे वाइज कलेक्शन
बता दें कि इस फिल्म ने अपने प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही, पांचवें दिन का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये, छठे दिन की कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही और सातवें दिन 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस फिल्म का पहले हफ्ते का भारत में कुल कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: OTT पर इस शुक्रवार मचेगा तहलका! सस्पेंस, हॉरर और एक्शन से भरपूर ये फिल्में और सीरीज हो रही हैं रिलीज
ओ रोमियो को दी मात
आपको बता दें कि इस फिल्म ने सात दिनों में 84.05 करोड़ की कमाई कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो के लाइफटाइम कलेक्शन 83.35 करोड़ को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर धुरंधर 2 है और दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 ने अपने जगह बनाई हुई है।
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 44 मिनट (164 मिनट) है। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है और निर्माता एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) और अक्षय कुमार (केप ऑफ गुड फिल्म्स)ने किया है।