Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार तक घरेलू और वैश्विक स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि फिल्म ने 12वें दिन कितने का कलेक्शन किया।
12वें दिन का कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को लगभग 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ 12 दिनों में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 121.40 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं, फिल्म अब दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है।
डे वाइज किया इतना कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की। अक्षय की इस फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ कमाए, चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए, पांचवें दिन फिल्म ने 8 करोड़ कमाए, छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़, नौवैं दिन 10.75 करोड़, दसवें दिन 12.50 करोड़ कमाए, ग्यारवें दिन 3.65 करोड़ रुपये और बाहरवें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म की कास्ट
'भूत बंगला' को भूल भुलैया, हेरा फेरी जैसी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन ने बनाया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ को फैंस बहुत पसंद करते हैं। भूत बंगला फिल्म को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में है। इस फिल्म में मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तबु, वामिका गब्बी जैसे स्टार्स हैं।