.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc40bf33c-1226-410d-8523-9415ba0bad76&w=3840&q=75)
Big Gift to Women: उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब महिलाओं के साथ-साथ पूर्व सैनिकों और दिव्यांग जनों को भी स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। यदि कोई इन वर्गों से जुड़ा व्यक्ति 1 करोड़ रुपये तक का घर खरीदता है तो उसे स्टाम्प ड्यूटी में 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये तक तय की गई है। इससे पहले यह सीमा केवल 10 हजार रुपये तक थी। सीएम योगी ने गुरुवार को स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बड़ा ऐलान किया।
आधार प्रमाणीकरण और ई-भुगतान पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया जाए। साथ ही 20 हजार रुपये से अधिक के निबंधन शुल्क पर ई-भुगतान को जरूरी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्राधिकरण के आवंटियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से ई-पंजीकरण की सुविधा जल्द शुरू की जाए। योगी सरकार का दावा है कि अब तक 2002 से 2017 तक के 99 प्रतिशत पंजीकृत विलेखों का डिजिटाइजेशन हो चुका है और 98 प्रतिशत से अधिक निबंधन कार्य ई-स्टांप के माध्यम से हो रहे हैं।
यह भी देखेंःCloud burst in Chamoli: चमोली में बादल फटा, मलबे से तबाही, लोग लापता और हाईवे बंद
छोटे किरायेनामों पर भी मिलेगी राहत
सीएम योगी ने विभाग को खाली पदों पर भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वेंडर्स के कमीशन को व्यावहारिक बनाने की बात कही। बैठक में छोटे किरायेनामों (10 साल तक की अवधि वाले) पर शुल्क में छूट देने पर भी विचार करने के संकेत दिए गए। इससे किराए पर रहने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का कहना है कि इन सुधारों से संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया और पारदर्शी होगी तथा आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।