जो वादा CM योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के लोगों से किया था उसे निभाने में सम्राट चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, गृहमंत्री का पद संभालते ही सम्राट चौधरी ने न सिर्फ महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया बल्कि योगी मॉडल की तर्ज पर अपराधियों का भी इलाज शुरू कर दिया है. जिसकी चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में भी हो रही हैं. खबरों की मानें बिहार में सम्राट ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा और अपराधियों की छुट्टी अब पक्की है. उनके पहले ही फैसले ने ये दिखा दिया कि बिहार अब कड़ाई के उस मोड पर बढ़ चला है जिसे लोग योगी मॉडल कहते हैं.
छात्राओं की सुरक्षा को नंबर-वन प्राथमिकता
बताया जा रहा है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को नंबर-वन प्राथमिकता देते हुए सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि यूपी की तर्ज पर बिहार में भी एंटी-रोमियो स्क्वॉड शुरू किया जाएगा. स्कूल, कॉलेज, बाजार और उन सभी जगहों पर जहां महिलाएं आती-जाती हैं, पिंक पुलिस और एंटी-रोमियो टीमें हर वक्त नजर रखेंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी लड़की से छेड़खानी हुई तो आरोपी तो गिरफ्तार होगा ही, लापरवाही करने वाली पुलिस भी बचेगी नहीं. लेकिन सवाल है ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह योगी सरकार के आंकड़े हैं, दरअसल यूपी मॉडल की ताकत आंकड़ों में साफ दिखती है. वहां एंटी-रोमियो स्क्वॉड ने लाखों स्थानों पर चेकिंग की, करोड़ों लोगों की जांच की और हजारों को जेल भेजा. इसी सफल फार्मूले को हूबहू बिहार में लागू किया जा रहा है. स्क्वॉड सादे कपड़ों में घूमेगा, भीड़ में घुलकर संदिग्ध हरकतों पर नजर रखेगा और मौके पर ही मनचलों को पकड़कर थाने भेजेगा. बिहार की सड़कों पर, बस अड्डों, कोचिंग सेंटरों और कॉलेजों के पास अब किसी का रोमियोपना नहीं चलेगा.
इसे भी पढ़ें : Indian Rupee मजबूत, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल; Dollar कमजोर और कच्चे तेल के गिरने से मार्केट में रौनक
अपराधियों, शराब माफियाओं पर शिकंजा
सम्राट चौधरी का मिशन बस महिलाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं. उन्होंने साफ कहा है कि अब बिहार में अपराधियों, शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन कब्जाने वालों को छोड़ने का सवाल ही नहीं है. पुलिस को बिना डर और बिना दबाव के कार्रवाई करने का खुला आदेश दे दिया गया है. साथ ही जेलों में मोबाइल, बाहर से खाना और मिलीभगत जैसी गड़बड़ियों पर भी उन्होंने आंखें तरेर दी हैं. उन्होंने कहा कि यदि जेल अधिकारी या कर्मचारी पकड़ा गया तो उसकी नौकरी भी जाएगी और जिम्मेदारी भी तय होगी.सोशल मीडिया पर भी गाली-गलौज, अफवाह फैलाने और किसी की छवि खराब करने वालों पर भी अब बिहार पुलिस तुरंत केस दर्ज करेगी.