BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी कर दिया है। छात्र और स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसको जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि मुख्य एडमिट कार्ड आने से पहले छात्र अपनी डिटेल्स की अच्छी तरह से जांच कर लें, ताकि परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो।
करेक्शन विंडो
बिहार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही करेक्शन विंडो भी खोल दी है। यह सुधार विंडो आज यानी 1 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और 7 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी।
किन जानकारियों की करें जांच
छात्र अपनी डमी एडमिट कार्ड में अपना नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम और कोड की जांच अच्छी तरह से कर लें। बोर्ड ने स्प्ष्ट किया है कि छात्र, माता-पिता के नाम में पूरी तरह से बदलाव करने की अनुमित नहीं होगी। केवल स्पेलिंग या छोटी-मोटी गलतियों को ही सुधारा जा सकता है।
गलती मिलने पर क्या करें
अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो तुरंत 7 नवंबर तक अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें। स्कूल प्रशासन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए उसमें सुधार करवाएगा।
यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें; जानें कब और कहां से खरीद सकेंगे
कैसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले 10वीं के लिए exam.biharboardonline.org और
12वीं के लिए intermediate.biharboardonline.com पर जाएं।
2. इसके बाद 'Bihar Board Dummy Admit Card 2027' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
4. डमी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।