Bihar DElEd Result 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट results.deledbihar.in और secondary.biharboardonline.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 2 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद बिहार DElEd JEE रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और दूसरे जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Prelims Scorecard: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जल्द जारी होगी काउंसलिंग की तारीख
आपको बता दें कि बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी हो चुका है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की तारीख जारी की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स प्राप्त रैंक के आधार पर राज्य के डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे। डीएलएड परीक्षा के जरिये उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षण संस्थानों में साल 2025-27 सेशन के लिए एडमिशन मिलता है।
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित वर्ग के लिए 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी निर्धारित है। इस परीक्षा में 3,23,313 छात्रों में से कुल 2 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो कुल संख्या का 79.01 प्रतिशत है। परीक्षा का आयोजन 19 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। डीएलएड परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त 2025 को किया गया था।