
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही जेडीयू ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर दी। कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को सुपौल से टिकट दिया गया है, जबकि पार्टी ने इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है। पार्टी की इस सूची में 9 महिलाओं और 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट देकर जेडीयू ने एक संतुलित चेहरा पेश किया है।
चार मुस्लिम प्रत्याशी और नौ महिलाओं को टिकट
जेडीयू की नई सूची में अमौर से सबा ज़फर, जोकीहाट से मंज़र आलम, अररिया से शगुफ्ता अज़ीम और चैनपुर से मोहम्मद ज़मा खान को टिकट दिया गया है। वहीं, महिलाओं में केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कुमारी कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अज़ीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी और नवादा से विभा देवी यादव को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने कहा कि यह सूची समाज के हर वर्ग और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
यह भी देखेंःग्वालियर में बच्चों के सिरप में कीड़े! छिंदवाड़ा के बाद फिर मचा हड़कंप, जांच में जुटा ड्रग विभाग
देखें जेडीयू के कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, अररिया से शगुफ्ता अज़ीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा ज़फर, चैनपुर से मोहम्मद जमा खान, बेलहर से मनोज यादव, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, और कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा सहित अन्य नाम शामिल हैं। जेडीयू ने उम्मीद जताई है कि यह सूची सामाजिक न्याय और सुशासन के एजेंडे को मजबूत करेगी और एनडीए गठबंधन को जीत की ओर ले जाएगी।