
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चलते पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर एक सर्वे कराया गया. इस सर्वे में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव लगातार शीर्ष स्थान पर अपनी पैठ बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि रिसर्च एजेंसी सी-वोटर के सितंबर महीने के सर्वे के नतीजों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की लोकप्रियता में भी लगातार वृद्धि हुआ है. हालांकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के ग्राफ में कमी देखने को मिली.
चुनावी साल में सी वोटर करा रहा सर्वे
चुनावी साल को लेकर फरवरी महीने से सी वोटर बिहार में पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार का सर्वे करा रहा है. इसमें अलग-अलग लोगों से सीएम उम्मीदवार को लेकर राय ली जा रही है. इस सर्वे की रेटिंग में फरवरी 2025 से लगातार तेजस्वी यादव शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. हालांकि उनकी रेटिंग 40 फीसदी से गिरते-गिरते अगस्त में 31.3 फीसदी हो गई थी. मगर एक बार फिर सितंबर में तेजस्वी की रेटिंग में जबरदस्त उछाला आ गया है और इस ताजा सर्वे में ये रेटिंग 35.5 फीसदी पहुंच गई.
पीके ने सीएम नीतीश को सर्वे में पछाड़ा
अगर बात करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तो अगस्त महीने तक उनकी रेटिंग में भी गिरावट देखी गई है. जो कि 18 से 14 प्रतिशत तक पहुंच गई है. वहीं अब सितंबर महीने में उनकी लोकप्रियता में थोड़ी बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है. सितंबर में सी-वोटर के सर्वे में उनकी रेटिंग बढ़कर 16 फीसदी हो गई है. लोकप्रियता के मामले में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. जहां फरवरी महीने में उनकी रेटिंग 14.9 फीसदी थी. जो कि जून में बढ़कर 18.2 प्रतिशत पर पहुंच गई. जबकि पीके ने सीएम नीतीश को सर्वे में पछाड़कर दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया. इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है. सितंबर महीने के नतीजों को देखा जाए तो उनकी रेटिंग 23.1 फीसदी हो गई है.
इसे भी पढ़ें : Ro-Ko का रिकॉर्ड टूटा, Rahul ने दिखाया दम, क्रिकेट जगत में बजाया ऐसे डंका, पढ़ें एक क्लिक में
लगातार गिर रही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की रेंटिंग
लोजपा-रामविलास के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री पसंदीदा सीएम कैंडिडेट के सर्वे में 9.5 प्रतिशत रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. इस सर्वे में उनकी रेटिंग में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं. जहां फरवरी महीने वे 3.7 फीसदी लोगों के पसंदीदा उम्मीदवार बने हुए थे, वहीं मई महीने में ये ग्राफ बढ़कर 10.6 फीसदी तक पहुंच गया है. इसके बाद उनकी रेटिंग 9 और 10 के बीच ही घट-बढ़ रही है. इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी की लोकप्रियता में गिरावट देखी गई है. इस सर्वे के सितंबर महीने के रिजल्ट की बात करें तो इनमें सम्राट की रेटिंग गिरकर 6.8 फीसदी तक पहुंच गई है, जो पिछले महीने 9.5 फीसदी पर थी.