बिहार में रोजगार को लेकर सबसे बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को अचानक गर्म कर दिया है। दावा है कि 2025 से 2030 के बीच राज्य के 1 करोड़ युवाओं को नौकरी, ट्रेनिंग और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान जिस बड़े वादे की चर्चा हुई थी, उसे पूरा करने के लिए अब सरकार ने तेजी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से मिले इशारे के बाद पूरा प्रशासन एक्शन में आ गया है। शाह की रणनीति और सम्राट चौधरी की प्लानिंग ने पूरा सिस्टम बदलने की दिशा तय कर दी है। नीतीश कुमार खुद लगातार मीटिंग कर रहे हैं, जिससे साफ है कि यह मिशन अब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है।
तीन नए विभाग, युवाओं का नया ढांचा
सरकार ने इस योजना के लिए तीन बड़े विभाग बनाने का फैसला किया है युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग; उच्च शिक्षा विभाग; और नागर विमानन विभाग। इन विभागों के जरिए पहली बार स्कूल से करियर तक की पूरी यात्रा एक संगठित ढांचे में आएगी। सरकार का दावा है कि हर युवा को अब ट्रेनिंग और कौशल विकास का मौका मिलेगा, ताकि वह सीधे नौकरी योग्य बन सके। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा गेमचेंजर बता रहे हैं, जिस पर बीजेपी और जेडीयू दोनों का संयुक्त फोकस साफ दिखाई दे रहा है।
स्किल सेंटर और उच्च शिक्षा का बड़ा बदलाव
सबसे प्रमुख भूमिका युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग निभाएगा। हर जिले में बड़े स्किल सेंटर खोले जाएंगे, जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार चाहती है कि बिहार का युवा सिर्फ सरकारी नौकरी पर निर्भर न रहे, बल्कि उद्योग, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, तकनीक और सर्विस सेक्टर में भी आगे बढ़े। दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों को रोजगार-उन्मुख बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को गुणवत्ता वाली शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर मिल सकें।
इसे भी पढे़ं : सीरीज का ‘फाइनल’ बना विशाखापत्तनम वनडे, डिकॉक का तूफान, फिर Kuldeep-प्रसिद्ध ने पलटा मैच अब भारत को बनाने है इतने रन
एयरपोर्ट, इंडस्ट्री और बड़ा आर्थिक नेटवर्क
सबसे चर्चित कदम नागर विमानन विभाग का गठन है। बिहार में नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, हवाई मार्ग बढ़ रहे हैं और इससे उद्योग, निवेश और हजारों नौकरियों की संभावनाएं खुल रही हैं। सरकार का कहना है कि एयर कार्गो, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन के बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। इसके साथ MSME विभाग और मार्केटिंग कॉरपोरेशन स्थानीय उत्पादों को पूरे देश में पहुंचाने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह प्लान जमीन पर तेजी से उतरता है, तो आने वाले पांच सालों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह बड़ा वादा कितनी जल्दी हकीकत बनता है।