CSBC Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-csbc.bih.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “बिहार पुलिस रिटन एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन ID/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RRB Group D Admit Card 2025 Link: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
एडमिट कार्ड में PET/DV की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैलिड फोटो आईडी ले जाना न भूलें, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 19,838 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
15 दिसंबर से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट
आपको बता दें कि सीएसबीसी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक पीईटी परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2025 में जारी किया गया था और लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त 2025 में किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।