
Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से अवर निरीक्षक मद्य निषेद्य भर्ती परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा के तारीखों की घोषणा बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निरीक्षक मद्य निषेद्य भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। वहीं, भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को राज्यभर में दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक किया जाएगा।
एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे
एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे, किसी भी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएंगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स से आप डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Board Compartment Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वी कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
STEP 4. इसके बाद आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
2 घंटे का समय दिया जाएगा
बता दें कि इस भर्ती में चयन प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम एवं पीईटी/ पीएसटी (फिजिकल टेस्ट) के जरिए किए जाएंगे। एसआई भर्ती प्रीलिम परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।