.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D4cc92cd8-b651-4e53-beeb-f4c653bbb6d5&w=3840&q=75)
UP Board Compartment Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि दोनों ही कक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 26 जुलाई 2025 को करवाया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "हाई स्कूल कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
STEP 3. अब जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करें।
STEP 4. इसके बाद अपना वर्ष चुनकर रोल नंबर दर्ज करें।
STEP 5. अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, अब इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे
बता दें कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। छात्रों के लिए संशोधित मार्कशीट आपके स्कूल में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2025 को करवाया गया था। इन परीक्षाओं के लिए कुल 46,391 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यह भी पढ़ें: GATE 2026 Notification: गेट 2026 की वेबसाइट हुई लॉन्च, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
आपको बता दें कि हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,768 स्टूडेंस ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 15,985 लड़के और 4,783 लड़कियां थी। परीक्षा में कुल 19,145 स्टूडेंस शामिल हुए। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 25,623 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 12,495 लड़के और 12,732 लड़कियां थी, इनमें से 24,698 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए।