BTSC JE Vacancy: बिहार में तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए जरिए 3000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Railway Vacancy: रेलवे ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3407 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर के 2809 पद, जूनियर इंजीनियर सिविल के 2653, मैकेनिकल के 70 और इलेक्ट्रिकल के 86 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पंप ऑपरेटर के 191 और वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के 493 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी तय की गई है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणित योग्यता की बात की जाए, तो जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है। वर्क इंस्पेक्टर के लिए मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड मान्य हैं।