Railway Vacancy: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां क्योंकि रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी (लेवल-1) के पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस भर्ती के तहत ट्रैक मेंटेनर सहित कई तकनीकी और नॉन-टेक्निकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए 22000 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी में लेखपाल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का एलान, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 36 साल तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार का एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) है, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, इसमें सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 22,500 - 25,380 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।