CUET 2026 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में दिल्ली के डीपीएस (DPS) स्कूल की छात्रा और बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। देविना के पांच में से तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल आए हैं। 12वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली देविना अब प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही हैं।
ऑल इंडिया टॉपर बन गई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया था। एनटीए के अनुसार बीजेपी विधायक की बेटी देविना गहलोत ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है और सीयूईटी की ऑल इंडिया टॉपर बन गई हैं।
3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल
आपको बता दें कि देविना ने कुल 1250 अंकों में से 1232.19 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कुल 5 विषयों में परीक्षा दी थी, जिनमें से 3 विषयों में उन्हें पूरे 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।
साइकोलॉजी: 100 पर्सेंटाइल (250 नंबर)
पॉलिटिकल साइंस: 100 पर्सेंटाइल (249.58 नंबर)
इकोनॉमिक्स: 100 पर्सेंटाइल (249.53 नंबर)
इंग्लिश: 99.99 पर्सेंटाइल (241.95 नंबर)
फाइन आर्ट्स: 99.91 पर्सेंटाइल (241.11 नंबर)
क्या बोली देविना
अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय देविना ने माता-पिता, बहन, शिक्षकों और अपने स्कूल को दिया है। अपनी तैयारी पर बात करते हुए देविना ने बताया कि वह वे हर दिन बहुत ज्यादा घंटे पढ़ाई करने पर भरोसा नहीं करती थीं। उन्होंने पढ़ाई में अनुशासन और लगातार रिवीजन करना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने मुख्य रूप से NCERT की किताबों से पढ़ाई की और पुराने क्वेश्चन पेपर्स को खूब सॉल्व किया।
23 जून को जारी हुआ था रिजल्ट
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CUET UG 2026 के परिणाम घोषित किया। इस साल सीयूईटी यूजी के लिए 15.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 11.64 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।