.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D7b1b2cf0-40c6-42fb-a14b-c9cdf28a74a7&w=3840&q=75)
Hydrogen Bomb Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार 'वोट चोरी' की साजिश कर रही है और जल्द ही इसका ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे। इस बयान के बाद भाजपा ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कड़ा पलटवार किया। भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी विपक्ष की साजिश का हिस्सा हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बिना सबूत गंभीर आरोप लगाते हैं और अब उनके बयान राजनीति को हल्का बना रहे हैं।
तेजस्वी–अखिलेश पर भी साधा निशाना
रवि शंकर प्रसाद ने राहुल की 'वोटर अधिकार यात्रा' को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनका ‘एटम बम’ भी दिवाली का पटाखा नहीं निकला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गाड़ी में राहुल आगे बैठे हैं और तेजस्वी यादव व अखिलेश यादव पीछे, मगर पूरी यात्रा में मीसा भारती नजर नहीं आईं। भाजपा नेता ने सवाल किया कि तेजस्वी अब कांग्रेस के पीछे क्यों हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी का अपमान करते हैं और मतदाताओं को गाली देते हैं।
यह भी देखेंःJagdeep Dhankhar: इस्तीफे के बाद सरकारी आवास खाली कर छतरपुर फॉर्महाउस पहुंचे जगदीप धनखड़
विपक्ष की साजिश और राहुल पर वार
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष बैलेट पेपर की मांग कर रहा है ताकि फिर से बूथ कैप्चर कर सके। उन्होंने कहा कि SIR हटाने की साजिश इसी वजह से है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि वह राफेल, पेगासस से लेकर चुनाव आयोग और सेना तक सब पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन खुद और उनके साथी भ्रष्टाचार के मामलों में बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में दूसरों को चोर कहना शर्मनाक है। भाजपा नेता ने तंज कसा कि राहुल गांधी सिर्फ कटआउट और बड़ी-बड़ी तस्वीरों तक ही सीमित हैं, जबकि मोदी जनता के दिल में बसते हैं।