
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. वहीं इस टेस्ट मैच के पहले दिन एक भावनात्मक दृश्य दिखाई दिया. जहां पर वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी अपने पूर्व साथी बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए काली आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरे थे. दरअसल हाल ही में 75 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. वहीं जूलियन साल 1975 में क्लाइव लॉयड की अगुवाई में पहला वनडे विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे थे. वेस्टइंडीज क्रिकेट द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि “वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन की स्मृति में काली आर्मबैंड पहनकर खिलाड़ी ये मैच खेल रहे हैं, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था. 1975 की विश्व कप विजेता टीम के जूलियन सदस्य थे.”
बर्नार्ड जूलियन कौन थे?
बर्नार्ड जूलियन वेस्टइंडीज के एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी थे और वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से तेज-मध्यम गेंदबाजी किया करते थे. उन्होंने अपने करियर में 24 टेस्ट मैचों में 866 रन बनाए और 50 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे क्रिकेट में 18 विकेट अपने नाम किए थे. उनका निधन उत्तरी त्रिनिदाद में हुआ था. 1970 के दशक में जूलियन वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर के अहम सदस्य रहे थे.
इसे भी पढ़ें : Supreme Court: क्या कैदियों को मिलेगा वोट देने का हक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
वहीं इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर अपना पहला टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. वहीं इस मैच में भारत ने उसी प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है जिसने अहमदाबाद में पहले टेस्ट मैच में रोस्टन चेज़ की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हरा दिया था.