.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Deb001c7c-30f1-497f-980e-f5da99525a77&w=3840&q=75)
Bomb threat to Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दोपहर 2 बजे तक विस्फोट करने की बात कही गई। ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु की कथित साजिश का जिक्र करते हुए 1998 पटना बम धमाकों जैसी घटना दोहराने की चेतावनी दी गई। संदेश मिलते ही कोर्ट परिसर खाली करा लिया गया और जजों ने अपनी कार्यवाही रोक दी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
ईमेल में मिली संदिग्ध जानकारी
यह ईमेल सुबह 10:41 बजे हाई कोर्ट के महापंजीयक को मिला, जिसमें न सिर्फ धमकी दी गई थी बल्कि एक मोबाइल नंबर और संदिग्ध नामों का जिक्र भी था। मेल में आईएसआई से संपर्क कर साजिश रचने की बात कही गई। साथ ही राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति के आरोप लगाए गए। यहां तक कि कुछ नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई थी। इन दावों ने खुफिया एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है।
यह भी देखेंःPolitical turmoil in Nepal: नेपाल में राजनीतिक हलचल, सुशीला कार्की के अंतरिम पीएम बनने पर संशय
जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दल और साइबर सेल की टीमें जांच में लग गई हैं। साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मेल में दिए गए फोन नंबर और संदिग्ध नामों के आधार पर सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल हाई कोर्ट परिसर को सुरक्षित कर दिया गया है और हर पहलू पर गहन जांच जारी है।