.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3724f5f6-a24f-4b0d-9dfd-d7e558560f10&w=3840&q=75)
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में आज सुबह कई नामी स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिन स्कूलों को धमकी भरे कॉल आए उनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। नजफगढ़ के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिलीं। सुबह करीब साढ़े छह बजे पहली कॉल फायर ब्रिगेड को मिली, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। फिलहाल किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तलाशी अभियान जारी
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें धमकी मिलते ही हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने स्कूलों की इमारतों के हर हिस्से की बारीकी से जांच शुरू कर दी। बच्चों और स्टाफ को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता रही। अभी तक जिन स्कूलों की तलाशी पूरी हुई है, वहां कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं।
यह भी देखेंःBullet Train: 2027 से 2 घंटे में 508 किमी का सफर, 12 स्टेशन और जापानी तकनीक से बनेगी हाईस्पीड रेल का नया युग
हाल ही में हाईकोर्ट को भी मिली थी धमकी
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की धमकी आई हो। इसी महीने की 12 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें कोर्ट परिसर में बम लगाने और जज के चैंबर में धमाका करने की बात कही गई थी। उस समय भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट को खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ताजा घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं और धमकी देने वालों की तलाश जारी है।