Mercedes New Launch: लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से भी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Mercedes Benz CLA Electric को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA Electric की बुकिंग भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे दो शानदार वेरिएंट्स में पेश किया है, जो दमदार रेंज और लग्जरी फीचर्स से लैस हैं। तो आइए जानते हैं इस कार को आप कितने रुपये में बुक कर सकते हैं।
टोकन अमाउंट
लॉन्च से पहले निर्माता ने इस कार के लिए औपचारिक तौर पर बुकिंग को शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राहक ₹1.5 लाख का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग करवाई जा सकती है। जो ग्राहक लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से मुफ्त वॉल बॉक्स होम चार्जर दिया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि '250+ लॉन्ग रेंज' की डिलीवरी अप्रैल 2026 के अंत से शुरू हो सकती है, जबकि '200 स्टैंडर्ड रेंज' की डिलीवरी जून 2026 से मिल सकती है। इसके कीमत की बात करें, तो लॉन्च के समय ही मर्सिडीज की ओर से इस कार की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 55 से 60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Renault New Launch: लॉन्च से पहले लीक हुआ Renault Bridger SUV का डिजाइन, जानें संभावित फीचर्स, इंजन और कीमत
दो वेरिएंट में किया जाएगा ऑफर
इस कार को भारत में दो वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा। इसके 250+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट को 85 किलोवाट आवर की बैटरी दी जा सकती है। जिससे इसे 792 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। दूसरे वेरिएंट में इससे कम क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा, जो सिंगल चार्ज में 542 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें 14-इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। कार में मर्सिडीज का नया ऑपरेटिंग सिस्टम (MB.OS) है, जिसमें ChatGPT और Google Gemini जैसे AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा हीटेड सीट, वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस चार्जर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एमबीयूएक्स के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा।