Border 2 Advance Booking: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज़ होने से पहले ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर रही है। गणतंत्र दिवस के एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा बॉर्डर 2 को मिलने की पूरी उम्मीद है। ऐसा हम नहीं एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसकी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई शुरु कर दी है, रिकॉर्ड तोड़ना शुरु कर दिया है। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में अब तक कितने टिकट बिक चुके हैं।
इतने टिकट्स बिके
'बॉर्डर 2' के लिए एडवांस बुकिंग शुरु होते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। 29 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स प्राप्त किया है। बुधवार को ही लगभग 60,000 टिकट्स बिक गए। अब तक 1.75 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं, जो 13,553 शोज़ के लिए हैं। गुरुवार के आंकड़े आने के बाद यह संख्या 2 लाख से ऊपर तक पहुंचने की संभावना है।
5 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 5 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि फिल्म के लिए शुरुआती सप्ताह की कमाई काफी मजबूत रहने वाली है। ये फिल्म 23 जनवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इससे 'बॉर्डर 2' को लंबे रिपब्लिक डे वीकेंड का फायदा मिलेगा। इस एक एक्ट्रा छुट्टी के दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस में भारी उछाल की उम्मीद है।
पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था
आपको बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं। इसी के साथ मोना सिंह और सोनम बाजवा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। सनी देओल, जिन्होंने ओरिजिनल 'बॉर्डर' में मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका से अमर हो गए थे, इस बार भी लीड रोल में हैं। जेपी दत्ता की निर्देशक वाली ये फिल्म 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड है। इस फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था, पर लोगों के दिलों के बेहद करीब है।
हाल ही में रिलीज हुआ था ट्रेलर
बता दें कि बॉर्डर 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया है। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन्स और देशभक्ति सभी कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। वहीं, इसके गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।