Most Profitable Movie Of 2025: साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक धमाकेदार साल साबित हुआ। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, मोटा मुनाफा कमाया और दर्शकों को थिएटर्स में बांधे रखा। साल 2025 में कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया। एक्शन, इमोशन्स और स्टोरीलाइन ने खूब एंटरटेन किया।विक्की कौशल से लेकर अक्षय खन्ना तक चर्चा में रहे। तो आइए जानते हैं इस साल की टॉप 5 फिल्मों के बारे में जिसने करोड़ों-करोड़ों की कमाई की और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
धुरंधर
रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। धुरंधर ने नेट कलेक्शन 825.10 करोड़ का किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 989.90 करोड़ रहा। फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स है। बता दें, 450 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 350 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। वहीं अब इसके सीक्वल की कमाई इसके भारी मुनाफे में और इजाफा करेगी।
छावा
साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विक्की कौशल स्टारर छावा है। इस फिल्म ने 601.54 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 716.91 करोड़ का बिजनेस किया। विक्की कौशल की ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही। बता दें, 140 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 280-300 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: धुरंधर 2 में उरी का कनेक्शन कन्फर्म? विक्की कौशल का मेजर विहान के रोल में कमबैक!
सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया। दो नए कलाकार के होने के बावजूद, इस इंटेंस लव स्टोरी ने अपने दमदार म्यूजिक और ट्रेलर की बदौलत ज़बरदस्त शुरुआत की। फिल्म ने नेट 329.73 करोड़ और ग्रॉस 398.83 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दें, 60 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 250 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया है।
रेड 2
रेड 2 का प्रीक्वल तो हिट रहा ही था वहीं इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 246.03 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने लगभग 30-40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
सितारे जमीन पर
आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन कुछ दिनों बाद कलेक्शन में ज़बरदस्त उछाल आया। फिल्म ने दुनिया भर में 266.49 करोड़ रुपये कमाए। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लगभग 20-30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।