Border 2 Advance Booking: फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है। बॉर्डर 2 को 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा और अभी से ही दर्शकों का जोश देखने लायक है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने जबरदस्त कमाई करने के लिए कमर कस ली है। तो आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 ने पहले दिन कितनी कमाई की।
73 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुके
आपको बता दें कि बॉर्डर-2 फिल्म की एडवांस बुकिंग कल से ही शुरू हुई है और ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी सामने आ गया है। बता दें, बॉर्डर 2 के एक ही दिन में 73 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। फिल्म के अभी तक 11042 शोज लगे हैं। ये शोज का नंबर भी आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है।
7.29 करोड़ रुपये कमा लिए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने पहले ही दिन 11,042 शो के साथ 7.29 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) कमा लिए। ये आंकड़े अभी और बढ़ने वाले हैं क्योंकि रिलीज तक 3 दिन बाकी हैं। अगर ऐसे ही बुकिंग चलती रही तो फिल्म एडवांस बुकिंग से ही कई फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ देगी।
यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja Controversy: पत्नी सुनीता संग विवाद पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-'साजिश में फंसाया गया'
पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था
आपको बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं। इसी के साथ मोना सिंह और सोनम बाजवा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। सनी देओल, जिन्होंने ओरिजिनल 'बॉर्डर' में मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका से अमर हो गए थे, इस बार भी लीड रोल में हैं। जेपी दत्ता की निर्देशक वाली ये फिल्म 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड है। इस फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था, पर लोगों के दिलों के बेहद करीब है।
हाल ही में रिलीज हुआ था ट्रेलर
बता दें कि बॉर्डर 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया है। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन्स और देशभक्ति सभी कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। वहीं, इसके गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।