Monday Box Office: सोमवार (27 अप्रैल) को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जहां अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' (MJ बायोपिक) के बीच कड़ी टक्कर रही। वहीं 'धुरंधर 2' अपनी रिलीज के 40वें दिन भी ऐतिहासिक आंकड़े छू रही है। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
'भूत बंगला'
वर्किंग डे होने के कारण फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बढ़त बनाए हुए है। फिल्म ने सोमवार को यानि रिलीज के 11वें दिन भारत में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 117.05 करोड़ रुपये हो गया है। 'भूत बंगला' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म में मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तबु, वामिका गब्बी जैसे स्टार्स हैं।
'माइकल'
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' इंडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने भारत में अपने पहले सोमवार को करीब 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। माइकल ने इंडिया में टोटल 18.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: ऑल डेनिम लुक में दीपिका ने छिपाया बेबी बंप, पत्नी को संभालते दिखे रणवीर सिंह; वीडियो वायरल
'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक अजेय योद्धा साबित हो रही है। अपनी रिलीज के 40वें दिन (छठे सोमवार) भी फिल्म बेहतरीन पकड़ दिखाई बनाए हुए हैं। 'धुरंधर 2' ने सोमवार को सिर्फ 1 करोड़ कमाए। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 1354.52 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं नेट 1131.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'डकैत'
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की कमाई में भी अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 20 लाख कमाए हैं। डकैत का टोटल कलेक्शन 41.18 करोड़ हो गया है। बता दें फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।