Deepika Padukone: बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका 40 की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका ने बीते दिनों ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद वो पहली बार दिखाई दीं। दीपिका को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसमें रणवीर सिंह अपनी वाइफ को संभालते दिखे।
प्रेग्नेंट पत्नी का ख्याल रखते आए नजर
आपको बता दें कि दीपिका को रणवीर के संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके रणवीर हर कदम पर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ख्याल रखते और उन्हें संभालते हुए नजर आए। रणवीर ने दीपिका को कार से उतारा फिर उन्हें संभालते हुए अंदर चले गए। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस केयरिंग अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उन्हें 'परफेक्ट हसबैंड' बता रहे हैं।
चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर
दीपिका पादुकोण ने इस दौरान 'ऑल डेनिम' लुक कैरी किया था। उन्होंने डेनिम शर्ट के साथ मैचिंग डेनिम जींस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, फैंस ने गौर किया कि दीपिका अपनी ढीली शर्ट और स्टाइल के जरिए अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।
यह भी पढ़ें: 'कभी-कभी ये बहुत डरावना लगता है, मैं बेचैन हो जाती हूं', Paparazzi पर आखिर क्यों भड़कीं प्रीति जिंटा?
येलो कलर के स्नीकर्स पहने
बता दें, ऑल ब्लू डेनिम आउटफिट संग दीपिका ने येलो कलर के स्नीकर्स पहने, जो उनके लुक को हाईलाइट कर रहे हैं। बालों में स्लीक पोनीटेल और आंखों पर चश्मा लगाए दीपिका स्टनिंग लग रही थीं।
दीपिका वर्क फ्रंट
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिकाअल्लू अर्जुन के साथ फिल्म राका में नजर आएगीं। टीम ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि वो फिल्म में एक अहम रोल निभा रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग जारी रखेंगी इसी के साथ दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी, जो दिसंबर 2026 (क्रिसमस) पर रिलीज हो सकती है।