BPCL Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) ने डिप्लोमा धारकों के लिए टेक्नीशियन व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 154 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले BPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
4. फिर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 154 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रोसेस टेक्नीशियन (केमिकल) के 60 पद, प्रोसेस ऑपरेटर/ऑपरेटर (केमिकल) के 64 पद, टेक्नीशियन/ऑपरेटर (मैकेनिकल) के 13 पद और टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 17 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Assistant Teacher Recruitment: इस राज्य में असिस्टेंट टीचर के 2000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कौशल/दक्षता परीक्षा (SPT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार पूर्व चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को एनजी-2 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए 26,500 से 34,000 के वेतनमान में शुरुआती मूल वेतन 26,500 प्रति माह होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।