CG Assistant Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में कुल 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 795 पद सहायक शिक्षक (ई-कैडर) और 1,497 पद सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के शामिल किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन में गलती होने पर 22 से 24 अगस्त 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 250 रुपये और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से तय शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास D.El.Ed/B.Ed, होना जरूरी हो सकता है। साथ ही आयु सीमा विभाग के तय नियमों के अनुसार होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 800 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
4. फिर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।