BRIC Vacancy 2025: जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद यानी (BRIC) ने डिप्टी डायरेक्टर जनरल और डायरेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BRIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Metro Railway Vacancy: मेट्रो रेलवे में अप्रेंटिस के 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो डिप्टी डायरेक्टर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जबकि डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर जनरल पदों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जा सकती है।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो डिप्टी डायरेक्टर और डायरेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि डिप्टी डायरेक्टर जनरल पद पर आवेदन करने के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।