Mahindra Bolero Price 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा बोलेरो सालों से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बोलेरो ऐसी गाड़ी है जो कि गांव के उबड़-खाबड़ रास्ता हों या फिर शहर की छोटी गलियां दमदार परफॉर्मेंस के चलते इस कार का दबदबा आज भी कायम है। कंपनी ने इस कार में कुछ बदलाव किया है, जिसके चलते अब बोलेरो की बिक्री मार्केट में बढ़ गई है। अगर आप भी 10 लाख रुपये के बजट में इस एसयूवी को घर लाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके डाउन पेमेंट और EMI के बारें में पूरी जानकारी लेनी होंगी।
बोलेरो की कीमत
आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप मॉडल के लिए 9.99 लाख रुपये तक जाती है। इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत लगभग 9.40 लाख से 11 लाख रुपये तक पड़ती है।
बेस मॉडल बोलेरो फाइनेंस का पूरा हिसाब
महिंद्रा बोलेरो के बेस वेरिएंट B4 की दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में औसतन ऑन-रोड कीमत लगभग 10.15 लाख रुपये पड़ती है। अगर आप 2.15 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 8 लाख रुपये तक का लोन लेना पड़ेगा। तो आइए बताते हैं कि 8 लाख के लोन पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी।
कितनी देनी होगी EMI
अगर आप 3 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको करीब 25,630 रुपये प्रति माह EMI देनी होगी। वहीं, 5 साल के लिए तक़रीबन 16,800 रुपये महीना EMI जमा करना होगा। 7 साल के लिए करीब 13,065 रुपये महीना EMI भरना होगा।
टॉप मॉडल बोलेरो के किश्त का हिसाब
वहीं, ज्यादा फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए B6 वेरिएंट उपलब्ध है, इस मॉडल की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग राज्यों के टैक्स के हिसाब से लगभग 10.90 लाख रुपये से 11.10 लाख रुपये के बीच आती है। अगर हम इसकी ऑन-रोड कीमत 10.90 लाख रुपये मानकर चलें और आप 2.10 लाख रुपये की डाउन पेमेंट जमा करते हैं। तो आपकी बची हुई लोन राशि 8.80 लाख रुपये होगी।
यह भी पढ़ें: Upcoming Cars India: Mahindra से लेकर BMW-Audi तक, अगस्त महीने में लॉन्च होने जा रही ये नई कारें
कितनी देनी होगी EMI
अगर आप 3 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको करीब 28,190 रुपये प्रति माह EMI देनी होगी। वहीं, 5 साल के लिए तक़रीबन 18,480 रुपये महीना EMI जमा करना होगा। 7 साल के लिए करीब 14,370 रुपये महीना EMI भरना होगा।
कार फाइनेंस कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए। अच्छा स्कोर होने पर बैंक 8.5 फीसदी से 9.0 फीसदी जैसी कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं, जिससे आपकी EMI और घट जाएगी। इसके अलावा बैंक लोन स्वीकृत करते समय 0.5% से 1% तक की प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज वसूलते हैं। जिसकी जानकारी आपको डीलरशिप पर पहले ही ले लेनी चाहिए।